त्वचा के लिए ब्यूटी टिप्स, (beauty tips for skin)
(1) नींबू के रस को बादाम के तेल और बीच सोडियम के साथ मिलाएं। अब इसे हाथों से या जैविक कॉटन की मदद से त्वचा पर लगाएं। यह मिश्रण त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को चमक प्रदान करता है। नींबू के छिलके त्वचा में हुए दाग धब्बे भी दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। (2) सनबर्न से बचने और त्वचा से टैन हटाने के लिए 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच दही का मिश्रण बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे चेहरे पर सूखने दें और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से साफ़ और स्वस्थ रहेगी। जिनकी त्वचा सूरज की किरणों के आगे ज़्यादा संवेदनशील है उनके चेहरे पर दही काफी अच्छा असर करती है। टिप्स (3) टमाटर आमतौर पर काफी असरदार एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं तथा इसका प्रयोग झुर्रियों से मुक्त त्वचा पाने के लिए किया जाता है। 2 बड़े टमाटर मैश करके उसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद ठन्डे पानी से धो दें। ज़्यादा बेहतर परिणामों केलिए मैश किये टमाटर में दही मिलाएं। इसे रोज़ सुबह चेहरे पर लगाने से त्वचा खूबसूरत और रौनक भरी हो जाती है। (4)...